फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिता का इलाज कराने बिहार गई थी युवती, सामूहिक दुष्कर्म-एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 11:44 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने रविवार को बिहार के गोपालगंज के श्यामपुर गई थी। पिता को लेकर घर आने के लिए वह सासामुसा रेलवे स्टेशन लौटी लेकिन ट्रेन छूट गई। वह प्लेटफॉर्म पर भोर में चार बजे आने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
युवती संग सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने गोपालगंज गई कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की युवती से सासामुसा रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की भोर में दरिंदगी का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को पुलिस की सुरक्षा में गोपालगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने रविवार को बिहार के गोपालगंज के श्यामपुर गई थी।

पिता को लेकर घर आने के लिए वह सासामुसा रेलवे स्टेशन लौटी लेकिन ट्रेन छूट गई। वह प्लेटफॉर्म पर भोर में चार बजे आने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगी। गोपालगंज पुलिस के मुताबिक भोर में करीब तीन बजे पिता को प्यास लगी तो युवती रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर के पास नल से पानी लाने गई। इस दौरान वहां मौजूद तीन युवक उसे खींच ले गए।
विज्ञापन


तीनों युवकों ने युवती से दरिंदगी की और विरोध पर मारापीटा। युवती के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। वारदात के बाद दरिंदे भाग गए। दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद युवती चीखती हुई स्टेशन परिसर में पहुंची और लोगों को जानकारी दी।

इसके बाद लोगों ने सासामुसा जीआरपी को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस भी पहुंची। पीड़िता की निशानदेही पर एक आरोपी अभिषेक बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गोपालगंज पहुंचे घर वाले
लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने गई बेटी के साथ सोमवार की भोर में दरिंदगी की जानकारी के बाद परिवार के लोग गोपालगंज पहुंच गए। उधर, मामले की जानकारी के बाद कुबेरस्थान थाने की पुलिस गांव में पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। गांव के लोगों ने बताया कि गोपालगंज जिले के श्यामपुर में एक डॉक्टर लकवाग्रस्त लोगों का इलाज करते हैं। वहीं पर युवती पिता को लेकर गई थी। सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास ही श्यामपुर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें