कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त अभियान और ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कूड़ा निस्तारण एवं शौचालयों के रखरखाव की नियमित निगरानी करें। स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान में जनजागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और विद्यालय, आंगनबाड़ी व सामुदायिक स्थलों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
प्रत्येक ग्राम पंचायत को आदर्श स्वच्छ ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए टीम भावना से कार्य करें। डीएम ने क्रॉप सर्वे की समीक्षा दौरान सभी बीडीओ को रविवार तक लक्ष्य पूर्ण करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फीड बैक लक्ष्य के अनुरूप भरवाने का निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक पियूष, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।