फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंची कुशीनगर व स्वांगी पट्टी की टीम

Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर काॅलेज स्टेडियम में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से चल रहे तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें बुद्ध क्लब कुशीनगर ने रामपुर पौटवा को 16 अंक और स्वांगी पट्टी ने ढाढ़ा को 19 अंक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुल सी में बुद्ध क्लब कुशीनगर, कुशीनगर स्टेडियम, रामपुर पौटवा व डी में ढ़ाढा, बोदरवार, फुलवा पट्टी, स्वांगी पट्टी सहित आठ टीमों ने हिस्सा लिया। भाजपा की जिला प्रभारी शकुंतला चौहान व जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता का संचालन विजय शंकर तिवारी ने किया। निर्णायक की भूमिका में नरसिंह शर्मा, हरिनारायण दुबे, योगेंद्र सिंह, उदय प्रताप अनिरुद्ध सिंह ने निभाई। इस दौरान उमेश सिंह, अवधेश सिंह, दिनेश कुमार जायसवाल, मनोज कुमार राय, राम बहादुर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें