फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोटे की दुकान का अनुबंध निरस्त

Mon, 31 Jul 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कस्बा स्थित एक उचित दर विक्रेता की पत्नी के सभासद पद पर निर्वाचित होने के बाद उनकी दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। इसके बारे में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

खड्डा नगर पंचायत के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी कैलाश भारती ने पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि था कि राशन दुकानदार नत्थू प्रसाद उसी वार्ड के निवासी व कोटेदार हैं, जहां से उनकी पत्नी लीलावती देवी नगर पंचायत की सभासद पद पर निर्वाचित हुई हैं। शिकायत पर विभागीय जांच में दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है।
पूर्ति निरीक्षक रमेश तिवारी ने बताया कि उचित दर विक्रेता नत्थू प्रसाद मौर्य के दुकान का अनुबंध जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर के आदेश से निरस्त कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें