फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बुधवार को कोरोना के चार मामले आए। वहीं पूर्व में संक्रमित मिले एक शख्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में 5681 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 5594 स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस की 26 हैं। अब तक 61 लोगों महामारी से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 298124 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बुधवार को 1190 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा 699 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 695 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव व चार लोगों की पॉजिटिव रही। संक्रमित चारों व्यक्ति पडरौना क्षेत्र के निवासी हैं। बुधवार को एक मरीज ठीक हुआ।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें