फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोलकाता ने सिवान को पराजित कर जीता उद्घाटन मैच

Wed, 31 Jan 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के रामलीला मैदान में राज हाईवे क्लब की तरफ से मंगलवार को आठवीं खगेंद्र प्रताप शाही आल इंडिया महिला व पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें मदर टेरेसा क्लब सिवान को हराकर कोलकाता से आई हेमा क्लब ने दो-शून्य से उद्घाटन मैच जीता। कोलकाता के खिलाड़ी रीना टूड्डू को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रोहित प्रताप शाही, संजय सिंह पटेल और इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच शुरू हुआ। सिवान और कोलकाता की टीम के बीच पहले मुकाबले के पहले हाॅफ में कोलकाता के खिलाड़ी हेमा ने एक गोल दाग कर सिवान की टीम पर एक-शून्य से बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद कोलकाता की खिलाड़ी हेमा ने दूसरा गोल दाग कर दो-शून्य से अपनी टीम को बढ़त दिलाई। उधर अंत तक सिवान की महिला खिलाड़ी गोल के लिए जूझती रहीं, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। अंत में कोलकाता की टीम ने 2-0 से उद्घाटन मंच जीत लिया। अंत में आयोजक हेमंत सिंह पटेल, धर्मेंद्र मद्धेशिया व अनिल सिंह पटेल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान आलोक मिश्रा, मनोज सिंह बबलू, अवनीश सिंह, एखलाक अहमद, धर्मेंद्र सिंह, मुनीर अहमद, गोरख तिवारी, योगेंद्र यादव, दिलीप पासवान, निक्कू सिंह पटेल, राकेश कुमार गुप्ता, गुड्डू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें