पडरौना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के लिए जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर एक फरवरी से तीन फरवरी तक पीएम-किसान समाधान दिवस का आयोजन होगा। यह जानकारी डीएम एस. राजलिंगम ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें पीएम सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित ऐसे किसान जिनके आधार नंबर या आधार के अनुरूप नाम में कोई त्रुटि हो उसे सही कराया जाएगा। उन्होंने इस शिविर में अधिक से अधिक किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर पीएम किसान योजना से संबंधित त्रुटियों का सुधार कराने की अपील की है। (संवाद)