खड्डा। एक सप्ताह से लापता लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च को उनकी बेटी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। काफी प्रयास के बाद पता चला है कि उसे कस्बा निवासी एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद