पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बिहार निवासी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि उसकी बेटी 20 हजार नकद और 70 हजार के गहने लेकर गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भड़सिया गांव निवासी क्षतिश अपने साथी रवि के साथ 16 अगस्त को उनकी बेटी को कहीं भगा ले गया है। पीड़ित पिता को आशंका है कि आरोपी कहीं उनकी बेटी को मारकर फेंक न दें। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद