फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र की 17 साल की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय ने शुक्रवार को खारिज की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

वादी की तरफ से इस मुकदमे की पैरवी कर रहे विशेष शासकीय अधिवक्ता फूलबदन प्रसाद ने की। उन्होंने बताया कि वादी ने तहरीर दी थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बड़हरागंज के एक विद्यालय में पढ़ती है। उसी विद्यालय में दूसरे समुदाय का एक छात्र भी पढ़ता है। वह उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बीते आठ मई को भगा ले गया। उसके भगाने में विद्यालय के प्रबंधक व कुछ अन्य लोगों का भी हाथ है।
पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और विवेचना के दौरान किशोरी को बरामद कर उसका बयान भी लिया। उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। इसी बीच आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसने शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के प्रभारी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के न्यायालय में जमानत याचिका दायर की, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें