फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। स्थानीय पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व अपहरण कर एक किशोरी को भगाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ युवकों पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने रविवार को पटहेरिया चौराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। एसओ ने बताया कि भगाई गई किशोरी को भी पुलिस ने दो दिन पहले पकड़ कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें