फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और युवती हाटा नगर के एक ही मोहल्ले के हैं निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर की रहने वाली एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म के अलावा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। युवती को चार जुलाई को ही नेपाल बाॅर्डर से खोजकर परिवार वाले घर लेकर चले आए थे।
हाटा नगर की एक महिला ने चार दिन पहले हाटा कोतवाली पुलिस को एक नामजद तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि उसके मोहल्ले का रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर गायब कर दिया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चार जुलाई को युवती ने अपने घर पर फोन कर बताया कि वह नेपाल बाॅर्डर पर है। इस आधार पर परिवार के लोग वहां गए और उसे लेकर हाटा कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने युवती का बयान कराया। बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उधर, युवती के पिता ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस मामले में आरोपी और कुछ अन्य लोगों पर बेटी को नेपाल में ले जाकर बेचने और सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने कहा कि इस मामले में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। जांच में कोई अन्य दोषी मिलता है तो उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें