फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खोटही के युवक की पणजी में मौत

Sat, 18 May 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निवासी 25 वर्षीय युवक बृहस्पतिवार की शाम गोवा के पणजी में कार्य करने के दौरान बर्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

खोटही बाजार निवासी सत्तन खटीक के छोटे पुत्र कृष्ण मोहन खटीक (25) करीब दो माह पहले एक रिश्तेदार के साथ गोवा कमाने गए थे। वहां एक कंपनी में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की शाम वे एक कमरे में लगे खिड़की के ग्रिल की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान खिड़की पर लगा बर्जा टूट गया, जिससे कृष्ण मोहन नीचे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की शाम फोन कर एक रिश्तेदार ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मचा गई। मृतक कृष्ण मोहन की पत्नी सुनीता ने बताया कि कृष्ण मोहन जून माह में घर आने के लिए कहे थे। उनकी पांच वर्षीय एक बेटी अनन्या और तीन वर्षीय बेटा अंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें