फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा के युवक की कुवैत में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
कुवैत में मनौवर की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
खड्डा के युवक की कुवैत में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

खड्डा (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी युवक की कुवैत में 10 दिन पूर्व मौत हो गई। इसकी जानकारी शुक्रवार की देर शाम परिजनों को मिली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी मनौवर करीब दस माह पहले रोजी की तलाश में कुवैत गए थे। एक एजेंट ने उन्हें चालक की नौकरी का भरोसा देकर वीजा दिलाया था। वहां पहुंचने पर मनौवर को ऊंट और बकरी चराने का काम दे दिया गया। परिवार के लोगों के अनुसार, ऊंट चराने का विरोध करने पर मनौवर को पीटकर वहां पर किसी ने उनका पासपोर्ट ले लिया। करीब 20 दिनों से वह अपनी पत्नी और बच्चों से बातचीत नहीं कर पा रहे थे। इससे परिवार के लोग काफी परेशान थे। इस बीच शुक्रवार की रात मनौवर की मौत की सूचना परिजनों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनौवर की पत्नी सबीबुन निशा और पिता ईसा ने हत्या की आशंका जताई है। इन लोगों ने खड्डा पुलिस को बताया कि कोई हाल नहीं मिलने पर जब एजेंट से संपर्क किया गया तो उसने मनौवर के जेल में बंद होने की बात कही। 40 हजार रुपये देने पर एजेंट ने मनौवर को जेल से रिहा कराने का आश्वासन दिया था। परिवार के लोग कोई उपाय कर पाते, उसके पहले मनौवर की मौत की सूचना मिल गई। पीड़ित परिजनों ने सांसद और डीएम से मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। मनौवर पांच बच्चों के पिता थे। उसकी मौत से बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें