फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: काफिले में चल रही खड्डा विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के काफिले के बीच में चल रहे सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय समेत पांच नेताओं की कार शनिवार को जिला मुख्यालय रविंद्रनगर में टकरा गई। इसमें खड्डा विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में खड्डा विधायक को चोट नहीं लगी। खड्डा विधायक ने बताया कि काफिले के दौरान सभी गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी वजह से केंद्रीय राज्यमंत्री के आगे चल रही कार चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे उनके पीछे की सभी कार चालकों ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे चार से पांच गाड़ी आपसे में टकरा गईं। इन सभी गाड़ियां हल्की-फुल्की क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन उनकी गाड़ी अधिक क्षतिग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें