खड्डा। खड्डा विधायक ने मंगलवार की शाम सीएम से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद क्षेत्र के भैंसहा घाट पर पक्का पुल निर्माण, छितौनी चीनी मिल चलाने समेत अन्य विकास कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने की अपील की। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भैंसहा घाट स्थित गंडक नदी पर पक्का पुल बनने से कुशीनगर के अलावा पड़ोसी जिला महराजगंज के कई गांव के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा।