थाने से भागने लगी युवती, पुलिस ने पकड़ा
- पूछताछ के लिए युवती को थाने लाई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। रविवार को थाने से निकल एक युवती भागने लगी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस वालों को दौड़ लगानी पड़ी।
एंटी रोमियो टीम ने एक युवती को संदिग्ध हाल में देखकर पूछताछ के लिए थाने लाई थी। पुलिस ने उसे पानी पिलाया और पता आदि पूछ रही थी। युवती ने बताया कि वह महराजगंज जनपद की रहने वाली है। इधर आने का कारण साफ नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने उसे बैठने को कहा और परिजनों को बुलाने के प्रयास में जुट गई। इसी दौरान युवती थाने से निकल रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ पड़ी। इसे देख महिला कांस्टेबल भी उसे पीछे दौड़ने लगीं। जानकारी होने पर अन्य पुलिस कर्मचारी भी दौड़ पड़े। युवती रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में छुप गई, लेकिन महिला सिपाही उसे पकड़ लिया। इस संबंध में एसओ खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की अकेली युवती देख एंटी रोमियो टीम सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाने लाई थी। उसके परिजनों को बुलाया गया है। संवाद