खड्डा। स्वच्छता सर्वेक्षण में खड्डा नगर पंचायत को सफाई के मामले में जिले में प्रथम स्थान मिला है। यह जानकारी नगर पंचायत खड्डा के अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खड्डा नगर की साफ-सफाई का सर्वेक्षण किया गया था। टीम ने घर-घर से गीला व सूखा कचरा इकट्ठा करने में 97 प्रतिशत अंक मिला है। इसी तरह अन्य मानकों में भी नगर पंचायत को उत्कृष्ट अंक मिला था। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने प्रसन्नता जताते हुए कस्बा वासियों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। संवाद