जौरा बाजार। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 22 से 24 अगस्त तक चले एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जोकवा खुर्द निवासी 14 वर्षीय कौस्तुभ ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वे इसके पहले तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी इस सफलता पर गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन की तरफ से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जोकवा खुर्द निवासी संजय पांडेय व नीलम पांडेय के पुत्र कौस्तुभ पांडेय ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा भूटान, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका समेत कई एशियाई देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग किए थे।
उनकी उपलब्धि पर दादा सूर्यनाथ पांडेय, कोच दीपक, मेघा गुप्ता, शैला बानो, राजन शुक्ला, सुनील पांडेय, राजू पांडेय, अनुज पांडेय, हरीलाल यादव, संदीप राय, राजेश पांडेय, संतोष यादव, सुजीत यादव, योगेश यादव, टुनटुन, संतोष गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
26jjrp12- झज्जर। शहर में निकाली गई झांकी। फोटो-संवाद