फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया के युवक की मुंबई में संदिग्ध हाल में मौत

Fri, 08 Sep 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या-22 महंत अवेद्यनाथ नगर (सिसवा) निवासी युवक की मुंबई में काम के दौरान लिफ्ट एरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस सूचना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड वासी गणेश सिंह का पुत्र ज्वाला सिंह (33 वर्ष) मुंबई में एक कंपनी में शटरिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह काम के दौरान कहीं लापता हो गए। उनकी खोजबीन वहां मौजूद लोगों ने की तो बुधवार को लिफ्ट एरिया में उसका शव मिला। शव कीचड़ व पानी से सना था। हो सकता है कि वह काम के दौरान गिर गए हों और किसी को पता नहीं चला। ज्वाला की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया और पत्नी, बच्चों व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनके छोटे भाई करन सिंह ने स्थानीय श्रमिकों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें