फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंडर-14 बालक वर्ग में कसया तहसील विजयी

Thu, 22 Aug 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में बुधवार को अंतर माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले की तहसील स्तरीय छह टीमें प्रतिभाग कीं। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 बालक वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें विजेता टीम को मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहले अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कसया तहसील की टीम ने कप्तानगंज की टीम को 1-0 से हराया। इसके बाद अंडर-17 की बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में पडरौना की टीम ने कप्तानगंज को 2-0 से हराया। अंत में अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में तमकुहीराज की टीम ने पडरौना को 1-0 से हराया। खेल प्रभारी मृगेंद्र राघव राव ने बताया कि इस फुटबाल प्रतियोगिता में उदित नारायण इंटर काॅलेज, सचिदानंद इंटर काॅलेज कप्तानगंज, फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज तमकुहीराज, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सखवनिया और भारतीय इंटर काॅलेज पडरौना के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। संचालन अनूप मिश्र ने किया।
इस दौरान चंद्रशेखर दीक्षित, अजय कुमार सिंह, आसनारायण राय, शंकर शरण दूबे, डाॅ. आलोक शुक्ला, बृजेश चौबे, रवि चौहान, अशुंमान पांडेय, जनार्दन निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें