फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईजीआरएस रैंकिंग में कसया तहसील अव्वल

Wed, 11 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की रैंकिंग में कसया तहसील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। तहसील को शत-प्रतिश अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि जनवरी में भी कसया तहसील प्रदेश में अव्वल रही थी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी इसी मनोयोग से कार्य करते रहें। लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनें। जमीन विवादों को सुलह-समझौते से हल कराने का प्रयास करें, ताकि तहसील पर जनता का भरोसा मजबूत हो। उन्होंने बताया कि ‘प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल’ का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के 32 स्थानों पर जन चौपाल आयोजित की जाती है। एसडीएम ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करते हैं। दोपहर एक बजे तक न्यायालय का कार्य निपटाने के बाद शाम पांच बजे तक क्षेत्र में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुराने जमीनी विवादों के निस्तारण में लगे रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें