फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईजीआरएस सुनवाई में कसया तहसील को प्रदेश में पहला स्थान

Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। आईजीआरएस सुनवाई में कसया तहसील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हाटा, कप्तानगंज, पडरौना, खड्डा प्रदेश में 87वें स्थान पर हैं। तमकुहीराज को 246वां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायत में भूमि, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न शिकायतों का निस्तारण मानक व गुणवत्ता पूर्ण कराने में कसया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। फरवरी माह में प्रदेश में कसया तहसील 90 में 90 अंक पाकर प्रथम हासिल किया है। जबकि पडरौना, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा को 90 में 89 तमकुहीराज को 90 में से 67 अंक मिले हैं। कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों के द्वारा सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय पर किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर फरवरी माह में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने एवं भौतिक सत्यापन में निस्तारण सही पाने पर शासन ने तहसील कसया को प्रथम रैंक दी है। सरकार ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी ओर से की गई शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जन शिकायत निवारण प्रणाली आइजीआरएस की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें