कसया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान बुद्ध नगरी के प्रियेश गौड़ ने पुलिस पर उन्हें हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें दोपहर एक बजे तक घर से निकलने नहीं दिया। आरोप लगाया कि कसया पुलिस उन्हें घर पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) के लिए सुबह करीब सात बजे उनके घर पहुंची और दोपहर करीब एक बजे तक उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने यह कार्रवाई इस आशंका में की कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संवाद