फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करणी सेना का तमकुहीराज और हाटा में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Mar 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा में नायब तहसीलदार सुनील सिंह को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद 
विज्ञापन
तमकुहीराज। राणा सांगा के खिलाफ सपा सांसद की विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज और हाटा में विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। सीएम को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। करणी सेना के कार्यकर्ता तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचे और सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम तहसील कार्यालय पहुंचा। सीएम को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा को सौंपा। उन्होंने सांसद की संसद सदस्यता रद्द करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान अमरनाथ सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह, मनीष सिंह, गौरव राव, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को करणी सेना कुशीनगर के सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक पर उपस्थित होकर सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला फूंक कर नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह,अंकुर राव, धनंजय शाही अमित सिंह,राज सिंह अभिषेक सिंह अमन पाण्डेय,विकास मणि, विनय मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें