फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठवीं बैठक में हुआ कंठीछापर के कोटदार का चयन

Wed, 05 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के कंठीछपरा गांव में सरकारी कोटे के चयन के लिए बुधवार को छठवीं बार खुली बैठक हुई। गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान तैनात रहे। कार्ड धारकों की गिनती के आधार पर सीमा पांडेय के नाम से राशन की दुकान का चयन किया गया।
विशुनपुरा ब्लॉक के गांव कंठीछपरा में बीते एक साल से सरकारी कोटे के दुकानदार चयन को लेकर दो गुटों में मामला चल रहा था। दुकान चयन के लिए इसके पहले पांच बार ग्राम सभा की खुली बैठक हुई, लेकिन दुकानदार का चयन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के संविलियन विद्यालय परिसर में कोटा चयन के लिए बैठक बुलाई गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी और जटहां बाजार थाने के अलावा रविंद्र नगर, महिला थाना, पडरौना कोतवाली व कुबेर स्थान की पुलिस तैनात की गई थी।
एडीओ पंचायत भगवंत प्रसाद व एडीओ कृषि सुग्रीव शुक्ल की मौजूदगी में सचिव अनूप कुमार दूबे ने राशन दुकान की कार्रवाई शुरू की। दुकान के लिए सीमा पांडेय और प्रियंका कुशवाहा समेत दो लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की। इसके बाद कार्ड धारकों की पहचान कर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक कार्ड धारकों को अलग-अलग स्थान पर बैठाया गया।
विज्ञापन

पुलिस व चयन अधिकारियों ने दोनों गुटों में बैठे कार्ड धारकों की गिनती की, जिसमें कुल 921 कार्ड धारकों के सापेक्ष 364 कार्ड धारक सीमा पांडेय के समर्थन में और 328 प्रियंका कुशवाहा के पक्ष में मिले। दोनों पक्षों की गिनती के आधार पर 36 कार्ड धारक सीमा पांडेय के समर्थन में अधिक होने पर उन्हें कोटेदार के रूप में चयन का प्रस्ताव कर दिया गया।
इस दौरान जटहां एसओ राजकुमार बरवार, एसआई विपिन यादव, इंद्रभान, प्रधान नगई राजभर, संतोष राजभर, ओमप्रकाश, गोबरी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें