फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

Fri, 19 Jan 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
किन्नर पट्टी गांव से हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं।
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के किन्नर पट्टी गांव के पतीलार दुर्गा मंदिर परिसर से बृहस्पतिवार को पंच दिवसीय श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। बिहार के परसौनी गांव के पास स्थित बड़ी गंडक नदी से कलश में जल भरा गया। चार दिनों तक राम कथा का भी आयोजन किया गया है। 22 जनवरी को हनुमान जी के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजन के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


किन्नर पट्टी के दुर्गा मंदिर परिसर में विधिवत पुरोहितों के तरफ से मंत्रोच्चारण के साथ कलश की पूजन की गई। इसके बाद कलश लेकर किन्नर पट्टी, जरार होते बिहार के परसौनी नदी पहुंच गया। कलश के साथ बैंडबाजे और सिंघों की आवाज से पूरा वातारण भक्तिमय हो गया। बड़ी गंडक नदी से कलश में जल भरकर फिर वापस मंदिर परिसर में रख दिया गया। व्यवस्थापक विपिन श्रीवास्तव ने बताया की पांच दिनों तक राम कथा का आयोजन होगा। 22 जनवरी को विधिवत पूजन के साथ हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष विष्णु प्रताप कुशवाहा, श्रीकांत यादव, संजय सिंह, मार्कंडेय पांडेय, प्रभु यादव, उमेश कुशवाहा, पुजारी राजेश नाथ तिवारी, सुरेंद्र चंद्र, मुरारी यादव, सोनू पांडेय सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें