लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही गांव के केरवनिया चौराहा स्थित नव निर्मित श्री शिवशक्ति मंदिर परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा केरवनिया चौराहा, खोटही बाजार, घोसीपुर, राजपुर, बनकट, हरदी छपरा होते हुए छोटी गंडक के बालाक्षत्र घाट पहुंची, जहां कलश में जल भर कर कलश यात्रा पुनः शिव मंदिर परिसर पहुंची। वहां यज्ञाचार्यो ने विधिवत पुजन कर शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि सात मार्च को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान सुरज गोंड, अशोक, राजवीर साहनी गुप्ता, इंदल सिंह, रामप्रवेश, धीरज कुशवाहा, रविंद्र निषाद, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।