फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौ दिवसीय शतचंडी महाया के लिए निकली कलश यात्रा

Fri, 01 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के गांव मठिया उर्फ अकटहा में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल मां काली मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा नगर पंचायत मथौली होते हुए रगड़गंज स्थित छोटी गंडक नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर कलश यात्रा यज्ञ मंडप लगाया गया। जहां आचार्य जितेंद्र पाठक ने विधिविधान से पूजन कर यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना कराकर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ।इस दौरान यज्ञ के आयोजक रामलौट दास, प्रधान हीरींज साहनी, इंद्रासन यादव, श्याम सुंदर यादव, वरुण मिश्रा, मुखलाल साहनी, राम ज्ञान कन्नौजिया, महेंद्र साहनी, सुधीर पांडेय, रामदास यादव, रामचंद्र यादव, मिथिला साहनी, राजन साहनी, रोहित नंदा, पिंटू यादव, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें