फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली क्षेत्र में कलश यात्रा

Mon, 18 Mar 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
माधोपुर से विष्णु महायज्ञ के निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के माधोपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान हरहर महादेव के जयघोष पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्र के श्रद्धालु रविवार की सुबह मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से हरहर महादेव के जयघोष और भगवान शिव पार्वती, हनुमान, सीताराम व लक्ष्मण की झांकी के साथ निकली कलश यात्रा घूरछपरा, पतिलार, लुकपुर, जटहां बाजार, जरार होते बिहार के परसौनी स्थित पिपरासी घाट पहुंचा, जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारायणी से कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंचा, जहां विविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ।
इस दौरान धर्मेंद्र पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाहा, डाॅ. मंटू कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय कुशवाहा, संतोष, जयप्रकाश कुशवाहा, शम्भू यादव, कमल, मैनेजर यादव, मुक्तिनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें