फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा से हुआ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रहसू बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हर हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा का शुभारंभ फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। इसके बाद कलश यात्रा रहसू बाजार, धौरहरा, माधोपुर, नदवा विशुनपुर, बेइली, धनहा, कनौरा होते हुए त्रिमुहानी नदी के तट पर पहुंची, जहां पर 2,100 से अधिक कन्याओं ने कलश मेंं जल भरा। यज्ञाचार्य आचार्य प्रदीप त्रिपाठी ने मुख्य यजमान रविंद्र सिंह और सुदामा देवी के साथ विधि-विधान से कलशों में जल भरवाकर यज्ञस्थल पर स्थापित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में पूर्व प्रमुख पशुपति जायसवाल, विनय तिवारी, राजेश गिरी, अमरेश सिंह, लालजी सिंह, ब्रजेश पांडेय, देवानंद गिरी, मारकंडेय सिंह, दिनेश्वर गिरी, झुनेंद्र सिंह, प्रदीप राय, संतोष सिंह, राजू गिरी, शत्रुमर्दन गिरी, संजय गिरी, गिरिजेश ओझा, कार्तिक ओझा, अजय गिरी, राजेश जायसवाल, जगरनाथ गिरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें