सलेमगढ़। सत्तराम आश्रम परिसर में बुधवार की रात में शरद पूर्णिमा के मौके पर सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें यूपी के अलाा बिहार के कबीर पंथ से जुड़े अनुयायी शामिल हुए।
सत्तराम पंथ के आध्यात्मिक प्रवक्ता संजय दास ने कहा कि पुराणों में उल्लेखनीय तथ्यों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा के प्रकाश से अमृत की वर्षा होती है। उस प्रकाश में खीर बनाकर बनाकर घंटों रखने के उपरांत प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से मनुष्य के सभी व्याधि, रोग ठीक हो जाते है।
इस दौरान टुन्ना बाबा, दिग्विजय शाही, राजेश मद्धेशिया, कौशल सिंह, संजय दुबे, वैभव, शंकर दास, अमरनाथ यादव, कृपा मद्धेशिया, अभिषेक कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।