फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती

Sun, 04 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कसया क्षेत्र के कुकुत्था नदी घाट स्थित कबीर मठ में रविवार को धूमधाम से कबीर जयंती मनाई गई। इसमें लोगों ने कबीर के जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि कुंवर उपेंद्र कुमार ने कहा कि संत कबीर ने हमेशा इंसानियत को सर्वोपरि समझा। उन्होंने उस समय सामाजिक की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, जब समाज सैकड़ों कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उनका मानना था कि इंसान जाति, धर्म, वर्ण या वर्ग से नहीं बल्कि अपने गुणों से बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती कार्यक्रम को सतीश मणि त्रिपाठी, राकेश राय आदि ने संबोधित कर उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनमोल दास पारखी और संचालन शिवाकांत सिंह ने किया।
इस दौरान सुदामा प्रसाद कुशवाहा, बद्रीदास, राजबली अंसारी, धनमंती देवी, राजेंद्र शर्मा, लोरिक यादव, नागेंद्र, मीरहसन, सुदामा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें