संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सलेमगढ़ गांव में सोमवार को सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन सत्तराम पंथ की तरफ से संत कबीर का प्रकट्य दिवस मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने उन्हें युग प्रवर्तक बताया।
संत सेवक संजय दास ने कहा कि संत कबीर ने समाज में फैली ऊंच-नीच के विरोधी थे। उन्होंने गरीब और अमीर के बीच बनी खाई को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। उन्होंने समाज में व्याप्त धर्म के नाम अंधविश्वास, पाखंड, ढोंग, कर्मकांड आदि का बहिष्कार कर लोगों को सच्ची भक्ति और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया था। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान राजेश प्रसाद मद्धेशिया, रामायण दास, कौशल सिंह, कृपा गुप्ता, विक्रम यादव, बबूना मिश्र, श्रीकिशुन, अभिषेक, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।