फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: न्यायाधीश ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए जारी किया अवकाश

Sun, 12 Jan 2025 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की तरफ से न्यायालयों के प्रयोग के लिए कैलेंडर वर्ष जारी किया गया है। इसमें जनपद न्यायाधीश जिला मजिस्ट्रेट के साथ विचार विमर्श कर पांच दिन का स्थानीय अवकाश घोषित करेंगे। जिला जज सुशील कुमार शशि ने कहा कि यदि कैलेंडर में वर्णित कोई राष्ट्रीय/अन्य अवकाश, द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ता है तो जनपद न्यायाधीश उसके स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश के रूप में घोषित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से जनपद न्यायालय में स्थानीय अवकाश घोषित करने के संदर्भ में प्रेषित प्रस्ताव पर जिला मजिस्ट्रेट से विचार-विमर्श करके जनपद दीवानी न्यायालय कुशीनगर एवं बाह्य दीवानी न्यायालय, कसया में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 15 मार्च को होली, 28 मार्च को अलविदा (रमजान महीने का अंतिम शुक्रवार), पांच अप्रैल को अष्टमी (राम नवमी के पूर्व), छह अप्रैल को रामनवमी, एक अक्तूबर को महानवमी दशहरा, 23 अक्तूबर को भैय्या दूज और 28 अक्तूबर को सूर्यषष्टी (छठ) पूजा के मौके पर अवकाश रहेगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें