संवाद न्यूज एजेसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बा के जेपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बीते नौ अगस्त को लखनऊ विधानसभा भवन में विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान कॉलेज के 40 छात्र-छात्राएं और 10 शिक्षकों का दल विधासभा पहुंचा था। मानसून सत्र की कार्यवाही देख विद्यार्थियों में उत्साह दिखा।
कुछ दिन पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से विधार्थियों और शिक्षकों को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई देखने का आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य के आग्रह को स्वीकार कर उन्हें लखनऊ बुलाया। विधानसभा कार्यवाही देखने के लिए कॉलेज के 40 विद्यार्थी और 10 अध्यापकों का दल विधानसभा पहुंचे और दर्शकदीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सदन की कार्यवाही देखने से बच्चों के अंदर सरकार के कार्य प्रणाली के स्वरूप को नजदीक से जानने और समझने का अनुभव प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों के जीवन का एक अमिट स्मृति है। क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि विधार्थियों के कंधों पर देश का भविष्य निहित है। सदन की कार्यवाही देखने से बच्चों के अंदर सरकार के कामकाज के संदर्भ में नई सोच विकसित हुई है। इस दौरान हाटा के विधायक मोहन वर्मा, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने विधार्थियों के साथ छात्रों ने सामूहिक तस्वीरें खिंचवाई। इसके बाद लखनऊ भ्रमण के दौरान विधार्थियों ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सामाजिक न्याय से ही कोई भी विद्यार्थी अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त कर सकता है।