फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव परिणाम

Sun, 14 May 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
3,375 मत पाकर विजती घोषित हुए जेपी गुप्ता
विज्ञापन

- चुनाव परिणाम को लेकर बनी रही ऊहापोह की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। नवसृजित नगर पंचायत तमकुहीराज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में शनिवार को मतगणना के दौरान चुनाव परिणाम को लेकर ऊपापोह की स्थिति बनी रही। उम्मीदवारों के चेहरे के रंग पल-पल बदलते रहे। यहां से भाजपा उम्मीदवार जेपी गुप्ता विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कुल 11 उम्मीदवारों ने अपने भाग्य आजमाए। घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा के जेपी गुप्ता 3,375 मत प्राप्त कर निर्दलीय मुनीर अहमद को 121 मतों से पराजित किए। मुनीर को कुल 3,254 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के संजय गुप्ता को 2,117, निर्दलीय प्रदीप सोनी को 865, सपा के नियमतुल्लाह को 717, श्रीप्रकाश गुप्ता को 675, बसपा के उमेश्वर सिंह पटेल को 306, निर्दलीय रामदेव को 179, आम आदमी पार्टी के जानकी यादव को 119, निर्दलीय अशोक को 70 और निर्दलीय इरफ़ाउल्लाह को 28 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

0000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें