फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संयुक्त सचिव ने बुद्ध प्रतिमा के दर्शन किए

Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला शनिवार को कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली पहुंचीं। यहां उनका प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया, शीश नवाया और विश्व में शांति और कल्याण की कामना की। बुद्ध प्रतिमा की भव्यता और विशिष्टता को भी उनसे साझा किया गया। इसके अलावा उत्खनित पुरावशेषों, विभिन्न संरचनाओं व स्तूप की जानकारी हासिल की। इस दौरान कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, प्रभारी सीएमओ डाॅ. एसएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें