फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व तहसीलदार ने बूथों का जाना हाल

Fri, 05 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने बूथों निरीक्षण किया। वहां मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने प्राथमिक विद्यालय एकडेरवा, बैरिया राजा में मतदान स्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भैसहा, पकड़ीहवा, डिहवा मगुरही, और शाहपुर आदि बूथों का जायजा लिया। वहां मतदान कक्ष, पेंटिंग, पेयजल और शौचालय की सफाई का निर्देश देते हुए मतदाताओं के लिए अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मगुरही में मतदान कक्ष की दीवार पर विवरण अंकित कराने का निर्देश दिया। डिहवा में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की हिदायत दी। विशंभरपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ पर मूलभूत सुविधाओं का परीक्षण किया। इस दौरान गंधर्व मणि त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें