फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 152 एएनएम को दिया गया नियुक्ति पत्र

Fri, 09 Jun 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिलें में नियुक्त हुए एएनएम को नियुक्ति पत्र देते सदर विधायक मनीष जायसवाल व फाजिलनगर विधायक सुर
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित हुई हैं ये एएनएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन के वीडियो कांफ्रेंसिंग सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से चयनित 152 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री की तरफ से लखनऊ में नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान कई विधायक व अधिकारी मौजूद थे।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि व्यक्ति की कार्य क्षमता और उसके प्रति समर्पण ही समाज में पहचान दिलाते हैं। इसलिए सभी कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी का निर्वहन सकारात्मक सोच के साथ पूरी निष्ठा से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि एएनएम का पद सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इनकी सेवा से रोग से पीड़ित व्यक्ति स्वस्थ होता है। इसलिए इनकी जिम्मेदारी सबसे अलग है। इसके बाद कुशीनगर के लिए चयनित कुल 152 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें