फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की डिक्की तोड़कर सात लाख के जेवर उड़ाए

Tue, 02 Apr 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। फलमंडी चौराहे पर आभूषण व्यवसायी की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे करीब सात लाख के जेवर लेकर चोर चंपत हो गए। रविवार देर शाम हुई घटना के बाद व्यवसायियों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और फलमंडी चौराहा और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। लेकिन सोमवार को देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई क्लू नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी कैलाश वर्मा खड्डा कस्बे के सुभाष चौक पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह रविवार की शाम दुकान बंद कर उन्होंने आभूषण को एक झोले में रखा और झोले को बाइक की डिक्की में रखकर अपने पुत्र कामेश्वर वर्मा के साथ घर के लिए चले। फलमंडी चौराहे के पास बाइक खड़ी कर पिता-पुत्र खरीदारी करने लगे। वापस लौटे तो बाइक की डिक्की खुली थी और आभूषण गायब थे। दोनों शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार के अनुसार, चोरी गए जेवर की कीमत करीब सात लाख रुपये है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, सीसी टीवी फुटेज में एक चोर बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर जेवर से भरा झोला लेकर भागते हुए दिख रहा है। लेकिन, उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। पुलिस चोर को पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आभूषण व्यवसायी के बाइक की डिक्की से आभूषण चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें