फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

Wed, 10 Apr 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के वार्ड नंबर सात अटल बिहारी वाजपेई नगर के एक बंद घर में सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने घर में रखा आभूषण एलईडी टीवी समेत 16 हजार रुपये उठा ले गए। वार्ड के निवासी कुरैशा खातून घर में ताला बंद कर मायके चली गईं थी। घर सुनसान देख चोरों ने घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर घर में दाखिल हुए और घर में रखा सोने की अंगूठी, झुमका, नथिया, पायल, बिछिया, हाथ पलानी, एलसीडी टीवी और 16000 नकदी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। दोपहर बाद पहुंची गृह स्वामी ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें