बांसगांव घूरपट्टी में बृहस्पतिवार को एचटी व एलटी लाइन का तार टूटने से झुलस गए थे 11 लोग
संवाद न्यू एजेंसी
पडरौना। दुदही क्षेत्र के बांसगांव घूरपट्टी में हाइटेंशन लाइन व एलटी का तार टूटकर गिरने से 11 लोगों के झुलसने की जानकारी बिजली निगम के अभियंताओं को शुक्रवार को हुई। वह इस गांव में पहुंचे और जर्जर तारों को बदलवाने तथा झुलसे लोगों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाए।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार और एलटी तार एक साथ टूटकर गिर गया था। इससे गांव में करंट फैल गया था। उसकी चपेट में आने से 11 लोग झुलस गए।
शुक्रवार को बिजली निगम के जेई दिलीप मौर्या कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह में केबल तार लगवाने एवं झुलसे लोगों को मुआवज़ा दिलाने का आश्वासन दिया।