फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिट्टी खनन में जेसीबी सीज

Tue, 18 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में रोक के बावजूद अवैध मिट्टी खनन के खेल पर विराम नहीं लग रहा है। इसके चलते पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने सोमवार को मिट्टी खनन करने के मामले में एक जेसीबी को सीज कर दिया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम और खनन अधिकारी को भेजी है। पुलिस को कई दिन से पटेरा बुजुर्ग गांव के पास अवैध तरीके से मिट्टी खनन होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस कई बार गई और मिट्टी खनन करने वालों को चेतावनी देकर चली आई। पुलिस के मना करने के बाद भी जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था। शाम को पुलिस को किसी ने सूचना दिया कि पटेरा बुजुर्ग गांव के पास मिट्टी का खनन जेसीबी से हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर, ट्राली लेकर भाग निकले, पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने आई। मिट्टी खनन करने से जुड़े कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने जेसीबी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें