फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेटी तिराहे पर लगे जाम में दो घंटे परेशान रहे लोग

Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। एनएच-28 स्थित जेटी बाबू तिराहे पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे जाम लग गया। इससे सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर काफी देर से पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को जाम से छुटकारा दिलाया।
कुशीनगर जेटी बाबू तिराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे अंडरपास वाले स्थल पर बने कंक्रीट के खंभों पर मशीन से काम किया जा रहा था। इसी बीच एक ट्रक बीच सड़क में आकर खड़ा हो गया। इससे वाहनों का जाम लग गया। यदि समय पर पुलिस पहुंची गई होती तो जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
विज्ञापन

देर से पहुंची चौकी व ट्रैफिक पुलिस ने कमान संभाली तो करीब दो घंटे बाद वाहनों का आना-जाना आरंभ हुआ। लेकिन यह परेशानी देर शाम तक बनी रही। हालत यह रही कि राष्ट्रीय राजमार्ग के पटरी तक दोपहिया व चार पहिया वाहन ही नजर आ रहे थे। वहीं, पैदल और साइकिल से भी चलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी विवेक पांडेय ने कहा कि तिराहे पर चल रहे निर्माण कार्यों में लगीं बड़ी मशीनों के चलते सड़क संकरी हो गई है। इससे जाम लगा है। जाम हटवाने के लिए पुलिस टीम पहुंचकर वाहनों का आना-जाना सुचारु ढंग से करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें