फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुभाष चौक से छावनी तक जाम से फंसे लोग

Mon, 15 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लग गया एक घंटा
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में सोमवार को सुबह एक घंटे तक जाम लगा रहा। सुभाष चौक से छावनी तक महज एक किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को पसीना छूट गया। किसी को दफ्तर तो किसी को अधिकारी से मिलने जाना था तो भीड़ में शामिल कोई जिला अस्पताल इलाज के लिए जा रहा था। जाम के चलते उन्हें विलंब हो गया।
यातायात पुलिस का दावा है कि टीम लगाकर आवागमन दुरुस्त कराया गया। हालांकि, इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी और गैरसरकारी दफ्तर खुलते ही सड़कों पर भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क के किनारे ही दुकानों के बोर्ड, दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन, टेंपो, ई-रिक्शा व अन्य वाहन खड़े कर दिए गए थे। इसके चलते जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों का पसीना छूट गया।
रोडवेज और निजी बसों के चालक सवारियां भरते दिखे। अतिक्रमण हटाने के लिए कभी-कभार प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया जाता है, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।
सोमवार को दिन के 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक कसया मार्ग पर जाम लगा रहा। इस वजह से जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी दिक्कत हुई। इसके चलते रामकोला रोड, कोतवाली रोड, कठकुइयां रोड,धर्मशाला रोड, कुबेरस्थान रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रह। हालांकि, यातायात पुलिस अपने होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को समस्या से निजात दिलाने के लिए लगाया लेकिन इसमें लगभग एक घंटा लग गया। इसके बाद भी दिन भर रह-रहकर इसी प्रकार की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें