फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलयात्रा निकाली, शिव मंदिर में किया अभिषेक

Sat, 22 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चिरईहवा गांव के गिरी टोला पर स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जल यात्रा निकाली। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई जल यात्रा में श्रद्धालु बिहार के सुगौली घाट पहुंचे और नदी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जल यात्रा चिरईहवा गिरी टोला स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर रामहरख कुशवाहा के टोला, सुगौली गांव होते हुए सुगौली घाट पहुंची। यहां जल भरने के बाद श्रद्धालु कोठीलवा, नौका टोला और अरनहवा के रास्ते वापस चिरईहवा शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें