फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीके नायडू ट्रॉफी में जयदीप का चयन, आज दीमापुर में होगा मैच

Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। सीके नायडू ट्राॅफी खेलने के लिए कुशीनगर के जयदीप सिंह का चयन किया गया है। वह चयनित होने वाले कुशीनगर के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कसया नगर के शहीद अमिय त्रिपाठी नगर नौका टोला निवासी राधे श्याम सिंह के पुत्र जयदीप सिंह का चयन उत्तर प्रदेश सीके नायडू ट्रॉफी के 15 सदस्य टीम में हुआ है। उत्तर प्रदेश का मैच नागालैंड के दीमापुर में एक फरवरी को खेला जाएगा। टीम में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता में माता-पिता और पूरे परिवार का सहयोग बताया जा रहा है। कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहम्मद अजहरुद्दीन की भी भूमिका की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें