फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जगदीप अध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण चुने गए मंत्री

Thu, 24 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व शिक्षक।सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर परिसर में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कॉलेज की कार्यकारीणी का गठन हुआ, जिसमें जगदीप सिंह को अध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को मंत्री चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि चुने गए पदाधिकारी कर्मठ व संघर्षशील रहते हैं। शिक्षकों के हित में प्रभावी ढंग से काम करते हैं। इसके बाद चुने गए पदाधिकारियों ने ईमानदारी पूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र पांडेय, इम्तियाज अहमद खां, सुरेश प्रसाद गुप्त, सूर्य प्रकाश, राजेश राय, अरविंद कुमार राव, रवींद्र राव, अखिलेश कुमार, ब्रजलाल शर्मा, हरिकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें