फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सियार ने चार दुकानदारों को काटकर किया जख्मी

Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। स्थानीय चौराहे पर सो रहे चार दुकानदारों को बृहस्पतिवार की रात सियार ने काट लिया। लोगों ने सियार को मारने का प्रयास किया, लेकिन सियार गन्ने के खेत में छिप गया। लोगों ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया और सियार की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौराहे पर शराब भट्ठी के मुनीब रात को लघुशंका के लिए सड़क पर निकले। इउस दौरान सियार ने उन्हे काट लिया। शोर मचाने पर पहुंचे नारायण शर्मा, समशुद्दीन, जयचंद कुशवाहा और आस मुहम्मद पर भी सियार ने हमला कर दिया। उसके बाद दुकानदारों की भीड़ जुट गई। सियार को मारने के लिए लाठी डंडे लेकर लोग दौड़ाने लगे। सियार गन्ने के खेत में छिप गया। शुक्रवार को सुबह लोगों ने गन्ने की खेत को घेर लिया और सियार की तलाश करने में जुट गए। लेकिन सियार नहीं मिला। सभी घायलों का इलाज फाजिलनगर सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें